फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी

विज्ञापन
हलालपुर के पास पाइपलाइन से तेल चोरी करने के लिए लगाई गई वॉल्व। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की मथुरा-जालंधर पाइपलाइन में गांव हलालपुर के पास वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। तेल का दबाव कम होने पर जब पेट्रोलिंग टीम ने जांच की तो पाइपलाइन में वॉल्व (नोजल) लगा मिला। सैदपुर चौकी में तेल चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

मथुरा से वाया दिल्ली होते हुए जालंधर रिफाइनरी में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन जाती है। यह खरखौदा क्षेत्र से होकर गुजरती है। रविवार देर रात करीब एक बजकर 58 मिनट पर जब पाइपलाइन में प्रेशर कम होने का अंदेशा हुआ तो कार्पोरेशन के अधिकारी हरकत में आ गए। पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट भेजा गया। पेट्रोलिंग टीम ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे हलालपुर के खेतों में पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर की जा रही तेल की चोरी को पकड़ लिया। जिसे बाद इंजीनियर व मैकेनिक की टीम बुलाकर वॉल्व को हटाया गया, साथ ही लीकेज को भी दुरुस्त किया गया। लेकिन मौके पर तेल चोरी करने वाले नहीं मिले। पाइपलाइन पर वॉल्व लगाकर उस पर मिट्टी के कट्टे भरकर डाले गए थे। कंपनी के सहायक प्रबंधक अभिषेक कसोधन की शिकायत पर सैदपुर चौकी पुलिस ने तेल चोरी सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कट्टों के नीचे मिला मोबाइल
मौके पर पहुंचकर जब आईओसीएल की टीम ने जांच की तो पाया कि जहां पर वॉल्व लगाकर तेल चोरी किया जा रहा है, उसे छिपाने के लिए चोरों ने मिट्टी के कट्टे डाले हुए हैं। कट्टों को हटाया गया तो वहां पर एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन मिला। अंदेशा है कि तेल चोरी के दौरान चोरों में से किसी का मोबाइल गिर गया होगा, लेकिन अंधेरे में इस बात का ध्यान नहीं दिया गया। अब पुलिस उसकी डिटेल निकलवाएगी, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

पहले भी कई बार हो चुका है तेल चोरी
खरखौदा क्षेत्र में आईओसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने की यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चोर पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करते रहे हैं। 11 दिसंबर, 2020 को मंडोरा के खेतों में तेल चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने मौके से तेल चोरी करने का एक टैंकर भी बरामद किया था। इससे पहले कंपनी की तरफ से मई 2016 में मंडोरा में ही तेल चोरी करने के लिए लगाया गया वॉल्व पकड़ा था, जिसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आठ लोगों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं मई 2017 में हलालपुर गांव के खेतों में भी वॉल्व लगाकर पाइपलाइन से तेल चोरी की जा चुकी है।
वर्जन
आईओसीएल की तरफ से पाइपलाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी किए जाने की शिकायत मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें