-जिले के राजकीय स्कूलों में 15 मार्च को होगा मेगा इंस्पेक्शन
-स्कूलों में बनाए गए शौचालयों, कमरों व अन्य विकास कार्यों की करेंगे जांच
-मेगा इंस्पेक्शन के लिए जिले से ही गठित की जाएंगी टीमें
फोटो 35- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें, इसके लिए स्कूलों में मेगा इंस्पेक्शन चलाया जाएगा। 15 मार्च को चलाए जाने वाले मेगा इंस्पेक्शन में स्कूलों में बनाए गए शौचालयों, कमरों, बाउंड्री वॉल व अन्य कार्यों की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया जाएगा।
शिक्षा अधिकारियों के अनुसार सरकार व शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रयास कर रहे हैं। ग्रांट जारी करने के बावजूद कई स्कूलों में बेहतर तरीके से कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे विद्यार्थी सुविधाओं से वंचित हैं। इसे देखते हुए शिक्षा अधिकारियों ने जिले में मेगा इंस्पेक्शन चलाने का निर्णय लिया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
वर्जन
जिले के राजकीय स्कूलों में 15 मार्च को मेगा इंस्पेक्शन होगा। इसमें स्कूलों में बनाए गए शौचालयों, लैब, कक्षा कक्ष की जांच की जाएगी। खर्च की गई ग्रांट का भी ब्योरा देखा जाएगा। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत