फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएस महिला विवि में अब 15 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी छात्राएं

विज्ञापन
बीपीएस महिला विवि खानपुर कलां। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बीपीएस महिला विवि में दाखिला लेने की इच्छुक छात्राओं के लिए स्थानीय प्रशासन की तरफ से राहत भरी खबर है। अब छात्राएं विवि में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। छात्राओं के उत्साह को देखते हुए विवि प्रशासन ने कुलपित प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीपीएस महिला विवि में इस समय पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, यूजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्सों की कुल 3748 सीटों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार तक थी। विवि के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार तक 3748 सीटों के लिए 3799 आवेदन आ चुके हैं। इनमें अधिकतर कोर्सों में सीटों से अधिक आवेदन हैं। अभी छात्राओं में आवेदन के लिए काफी उत्साह है। इसी के चलते विवि प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर कर दी है।
इन कोर्सों में इतनी सीटों पर आए आवेदन
कोर्स सीटें आवेदन
पीएचडी अंग्रेजी 10 64
एमए अंग्रेजी 30 36
पीएचडी मैनेजमेंट 06 58
एमबीए 60 64
बीबीए 60 93
पीएचडी कॉमर्स 03 49
एमकॉम 60 57
बीकॉम 60 147
बीएचएम 30 14
एमएचएम 15 13
मास्टर्स इन सोशल वर्क 40 17
पीएचडी मैथ 02 31
पीएचडी इकोनॉमिक्स 02 32
बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 30 42
एमए हिस्ट्री 40 49
एमए पॉलिटिकल साइंस 40 56
एमएससी मैथ 40 85
एमएससी फिजिक्स 30 76
एमएससी केमिस्ट्री 30 115
बीएएलएलबी 120 274
बीएड 100 248
बीए सामान्य 350 499
बीएससी मेडिकल 40 194
बीएससी नॉन मेडिकल 60 179
बीए सामान्य की 120 सीटों पर 304 आवेदन
रीजनल सेंटर कृष्णा नगर रेवाड़ी के लिए बीए सामान्य की 60 सीटों के लिए 135 आवेदन आए हैं।
वर्जन
ग्रामीण आंचल में होने की वजह से बहुत सी छात्राओं के निवेदन पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। इससे अन्य छात्राएं भी आवेदन कर सकेंगी। विवि प्रशासन का भी ध्येय है कि जो छात्राएं यहां प्रवेश लेना चाहती हैं, वह वंचित न रहें और सब को मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, बीपीएस महिला विवि, खानपुर कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें