फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में नवीनतम तकनीक से होंगे नाक और सायनस के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में अब नवीनतम तकनीक से मरीजों के नाक व सायनस के ऑपरेशन होंगे। अस्पताल के नाक-कान-गला विभाग में शनिवार को माइक्रो डिब्राइडर मशीन स्थापित कर इस नवीनतम तकनीक का शुभारंभ हुआ। इसके माध्यम से मरीज के कान का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में अब तक नाक और सायनस के ऑपरेशन मैनुअल तरीके से किए जाते थे। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन काफी जटिल होते हैं। इसी के मद्देनजर अब विभाग में माइक्रो डिब्राइडर मशीन स्थापित की गई है। विभाग की अध्यक्ष डॉ. उमा गर्ग ने बताया कि यह एक आधुनिक तकनीक है, जिससे नाक और सायनस के जटिल ऑपरेशन हो सकेंगे। विशेष रूप से गांठ और रसौली वाले ऑपरेशन बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे।
डॉ. उमा गर्ग ने बताया कि नई तकनीक के माध्यम से मस्तिष्क के अग्रिम भाग में होने वाली बीमारियों का ऑपरेशन द्वारा उपचार भी संभव होगा। इस मशीन से ऑपरेशन करने में न केवल समय कम लगता है, बल्कि रक्तस्राव भी अधिक नहीं होता। इसके अच्छे परिणाम अपेक्षित हैं। ऐसे में नई तकनीक क्षेत्र के लोगों के लिए नाक संबंधित बीमारियों के इलाज में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक से शनिवार को पहला सफल ऑपरेशन विभाग के डाक्टरों द्वारा किया गया है और मरीज स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें