फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अकादमी में कुश्ती के गुर सिखाएंगे कुलदीप मलिक, तैयार करेंगे अंतरराष्ट्रीय पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुके सोनीपत में एक और मील का पत्थर जुड़ने जा रहा है। देश को विनेश फौगाट, साक्षी मलिक, सोनम मलिक, अंशु मलिक समेत दर्जनों पहलवान देने वाले भारतीय महिला कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहे कुलदीप मलिक अब अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान तैयार करेंगे। इसके लिए उन्होंने अकादमी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। यहां 15 वर्ष तक के लड़के-लड़कियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहलवानों को छात्रावास व अपनी डाइट का खर्च खुद ही वहन करना होगा। अकादमी लगभग तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

10 साल अधिक समय तक भारतीय महिला कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहे मूलरूप से गांव खानपुर निवासी कुलदीप मलिक फिलहाल सोनीपत छोटूराम कॉलोनी में रहते हैं। ध्यानचंद अवॉर्डी कुलदीप मलिक अपने समय के विख्यात पहलवान रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय महिला कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक का पद छोड़ा है। उन्होंने बताय कि वह भले ही टीम के प्रशिक्षक न हों, लेकिन मन में कुश्ती के लिए कुछ करने का जज्बा आज भी बरकरार है। अपने इसी सपने को हकीकत करने के लिए उन्होंने रतनगढ़ रोड पर कुश्ती अकादमी बनाने का काम शुरू कर दिया है। अकादमी लगभग तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। यहां आर्थिक रूप से कमजोर लड़के व लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती नंबर-1 बनी रहे, यही मेरा सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें