फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 10 अवैध जींस रंगाई इकाइयों को बंद करने का नोटिस, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई

Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अवैध जींस रंगाई इकाइयां अनुपचारित दूषित अपशिष्ट को बहाकर भूजल के साथ जलाशयों को भी प्रदूषित कर रही थीं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई की  गई है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने सोनीपत जिले के गांव फिरोजपुर बांगर क्षेत्र में 10 अवैध जींस रंगाई इकाइयों को बंद करने का नोटिस दिया है। आरोप है कि इकाइयों में प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन करने और सीधे नाले में रासायनिक अपशिष्ट उत्सर्जित करने और निपटाने के लिए बंद करने का नोटिस दिया है। एक पर्यावरण कार्यकर्ता की शिकायत पर एचएसपीसीबी द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान उद्योग बिना एनओसी के अवैध रूप से चलते पाए गए थे। 

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरणविद वरुण गुलाटी ने सितंबर में एचएसपीसीबी को शिकायत दी थी कि सोनीपत में औचंदी सीमा (दिल्ली-हरियाणा सीमा) और फिरोजपुर बांगर इलाके में औद्योगिक इकाइयां खुले तौर पर प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि इन सभी रंगाई इकाइयों को बिना किसी वैध सहमति के संचालित किया जा रहा था और यह क्षेत्र में जल प्रदूषण का मुख्य स्रोत हैं। यह इकाइयां बिना उपचार के खुली नालियों में अनुपचारित दूषित अपशिष्ट को बहाकर भूजल के साथ जलाशयों को भी प्रदूषित कर रही थीं। 
विज्ञापन


वरुण गुलाटी ने कहा था कि उन्होंने औचंदी सीमा व फिरोजपुर बांगर क्षेत्र में चल रहीं करीब 25 ऐसी अवैध इकाइयों की पहचान की है और इन सभी की भौगोलिक स्थिति भी एचएसपीसीबी को दी है। शिकायत के बाद एचएसपीसीबी टीम ने एक सर्वेक्षण किया और पता लगाया कि ऐसी 10 डेनिम-रंगाई इकाइयां औचंदी सीमा क्षेत्र और फिरोजपुर बांगर क्षेत्र में चल रही हैं। उसके बाद एचएसपीसीबी ने इन अवैध इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब उन्हें बंद करने का नोटिस दिया गया है। 

यह भी पढ़ें ः सजा: पड़ोस की युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने के दोषी को पांच साल कैद, युवती ने निगल लिया था जहर

बोर्ड से नहीं ली गई थी किसी प्रकार की मंजूरी 
सोनीपत में एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह चहल ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान क्षेत्र में ऐसी 10 अवैध जींस रंगाई इकाइयों की पहचान की गई थी। टीम द्वारा किए गए भौतिक सर्वेक्षण में यह बिना किसी वैध सहमति के संचालित की जा रही थीं और स्थापना के लिए किसी प्रकार की मंजूरी बोर्ड से नहीं ली गई थी। 

इकाइयों में नहीं मिला ईटीपी 
आरओ भूपेंद्र सिंह चहल ने बताया कि इन इकाइयों में कोई एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) नहीं था और वह अपशिष्ट सीधे नालों में प्रवाहित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन सभी इकाइयों को बंद करने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


पहले भी इस तरह की इकाइयों पर कर चुके कार्रवाई 
एचएसपीसीबी को इससे पहले सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में फ्रेंड्स कॉलोनी और प्याऊ मनियारी में 42 अवैध डेनिम रंगाई इकाइयां मिली थीं। एचएसपीसीबी ने करीब दो माह पहले इन पर कार्रवाई की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें