फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उत्तर भारत सर्कल कबड्डी स्पर्धा कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। होली पर्व के उपलक्ष्य में गांव पिनाना में समस्त ग्रामीणों की ओर से राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में उत्तर भारत सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री राजीव दीक्षित ब्रह्मचारी गोसेवा संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में ट्री मैन देवेंद्र सूरा ने शिरकत की। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्री मैन देवेंद्र सूरा का विशेष सम्मान किया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने हवन में आहुति डालकर की। लोगों के लिए निशुल्क नेत्र जांच व रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई। कई युवाओं ने रक्तदान कर लोगों को प्रोत्साहित किया। भंडारे में ग्रामीणाें सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। महिलाओं के बीच रस्साकशी स्पर्धा भी करवाई गई। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार एनजे निंदानिया ने ग्रामीणों का मनाेरंजन किया। देर शाम तक विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता जारी रही। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वीरवार को प्रतियोगिताओं का परिणाम जारी कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें