फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म के कारिंदे पर हमला करने का आरोपी निहंग एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
मारपीट का आरोपी निहंग पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पोल्ट्री फार्म के कारिंदे पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी निहंग को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार के जिला दरभंगा के गांव कन्हौठी निवासी मनोज पासवान ने पुलिस को बताया था कि वह दिल्ली के गांव सिंघु में सिंह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। वह वीरवार को रेहड़ी में मुर्गे लेकर कुंडली की तरफ आ रहा था। इस बीच निहंग सिख करनाल के गगसीना निवासी नवीन संधू ने उसे मुर्गा देने को कहा था। उसके इनकार करने पर उस पर डंडे से हमला कर दिया था, जिससे उसके पैर में चोट लगी थी। पुलिस ने मामले में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में आरोपी निहंग को अन्य निहंगों ने पुलिस को सौंप दिया था। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद करेगी।
वहीं आरोपी निहंग का कहना है कि युवक गुरु महाराज के घोड़ों के पास धूम्रपान करने लगा। जिसे मना करने पर उसने गिरेबान पकड़ लिया था। इसके बाद उनका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पोल्ट्री फार्म के कारिंदे पर हमला करने के आरोपी निहंग को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सभी तथ्य जुटाएगी।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें