फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी क्षेत्र में न मानें हार : मनीष नरवाल

विज्ञापन
मनीष नरवाल, शिखा नरवाल व शिवा नरवाल को ट्राफी देकर सम्मानित करते विधायक इंदुराज नरवाल व आयोजक। सं - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। टोक्यो पैरालंपिक में शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल ने कहा कि खेल हो या अन्य कोई क्षेत्र, चुनौतियां तो आती ही हैं। इन चुनौतियों से किसी को भी हार नहीं माननी चाहिए, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़े। ऐसा करने से जीत अवश्य मिलेगी। वह रविवार को सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विश्राम गृह में अपने भाई शिवा नरवाल व बहन शिखा नरवाल के साथ पत्रकारवार्ता कर रहे थे। इसके बाद तीनों भाई-बहनों को गांव कथूरा तक खुली जीप में बैठाकर ले जाया गया और वहां उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

मनीष नरवाल का पैतृक गांव कथूरा है। मनीष अपने भाई शिवा, बहन शिखा, पिता दिलबाग सिंह नरवाल और मां संतोष नरवाल के साथ फरीदाबाद में रह रहे हैं। हाल ही में मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालंपिक में शूटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा मनीष के छोटे भाई शिवा ने पेरु में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में शूटिंग में ही स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यही नहीं उनकी बहन शिखा नरवाल ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और तीन पदक जीते हैं। इस पर नरवाल खाप और कथूरा बारहा ने तीनों भाई-बहनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत रविवार को गांव कथूरा में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसको लेकर मनीष नरवाल अपने भाई-बहन और माता-पिता के साथ गोहाना के सरकारी विश्राम गृह में पहुंचे। यहां उन्हें विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वर्ष 2024 में शिवा और शिखा नरवाल स्वर्ण पदक जीतेंगे। इस दौरान नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भलेराम नरवाल, डीआईजी ओपी नरवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कपूर नरवाल, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें