फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा पर नुकीले हथियार से किया हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। पुगथला गांव में एक भतीजे ने चाचा पर नुकीले हथियार से पांच वार कर उसे घायल कर दिया। हमला करने के बाद भतीजा मौके से फरार हो गया। घायल चाचा ने अपने भतीजे के खिलाफ खुबडू झाल पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव पुगथला निवासी जसवंत ने पुलिस को बताया कि वह गांव के रहने वाले कृष्ण के घर पर बैठा था। इस दौरान उसका भतीजा पंकज भी वहां आया और पीछे से उस पर नुकीले हथियार से पांच वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हमला करने के बाद पंकज मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसका बेटा राजेश उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गया। पुलिस ने जसवंत की शिकायत पर आरोपी पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें