गन्नौर। बड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ की। बच्ची की मां की शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 10 वर्ष से गांव में किराये के मकान में रहती है। शुक्रवार सुबह उनकी 12 वर्षीय बेटी ने उन्हें रोते हुए बताया कि जब वह बाथरूम गई तो पड़ोसी सुजीत अंदर घुस गया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी सुजीत पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद