फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोर का अंतिम संस्कार करने से किया मना तो पुलिस ने समझाया

Sun, 26 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत के गांव दातौली में मृतक के परिजनों को समझाते सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत। स्रोत:
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दातौली में साथियों की मारपीट से आहत होकर फंदा लगाने वाले उत्तम गिरी (16) के परिजनों ने शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत और बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

गांव दातौली निवासी उत्तम गिरी का शव उनके घर के पास ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। किशोर के पिता सुभाष गिरी का आरोप था कि गांव के कुछ युवकों की पिटाई से आहत होकर उनके बेटे ने फंदा लगा लिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। उत्तम गिरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को ही परिजनों को सौंप दिया था।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद परिजन शांत हो गए और दोपहर 12:30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें