सोनीपत। दी हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिषद की बैठक रविवार को बाबा कॉलोनी में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशन सिंह पूनिया ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हवा सिंह बोहत मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक में परिषद की महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस दौरान नीतू किराड़ को जिला अध्यक्ष, विमला डांगी को महासचिव और रामरति को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हवा सिंह बोहत ने कहा कि महिला सशक्त होगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी मजबूत होगा। संवाद