गन्नौर। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने दूसरे दिन रविवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया। कैंप का आयोजन नपा सचिव प्रदीप खर्ब की देखरेख में किया गया।
इसमें नागरिक अपने दस्तावेजों की जांच कराने पहुंचे। कैंप के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और लक्ष्मी लाडो योजना से संबंधित आवेदनों की जांच की। इन दौरान 60 लोगो के आवेदनों की जांच की। पात्र लोगों के आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए गए जबकि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे थे उन्हें निर्देश देकर कागजात पूरे करने को कहा गया। संवाद