सोनीपत के पुरखास रोड के पास अपने कार्यालय में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा
सोनीपत। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाकर रिकॉर्ड कायम करना है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में ही रहना होगा।
कविता जैन ने पुरखास रोड स्थित अपने कार्यालय में रविवार को सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसके बल पर भाजपा का किला अभेद्य हो चुका है। इस दौरान जिला महामंत्री नवीन मंगला, पूर्व नप चेयरमैन अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, संजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, निगम पार्षद हरीप्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, इंदु वलेचा, लक्ष्मी नारायण तनेजा, पार्षद प्रतिनिधि त्रिभुवन कौशिक, संजीव वलेचा, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, मुकेश बत्रा, किरण बाला, अंजू दहिया, मीनू सैनी व आरती शर्मा उपस्थित रहे।