फाेटो : सोनीपत में कंबाइंड एनुअल प्रशिक्षण शिविर के दौरान हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते एनस
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 24 एनसीसी कैडेट्स ने शहर के एक शिक्षण संस्थान में आयोजित कंबाइंड एनुअल प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एनसीसी आर्मी विंग के 24 कैडेट्स का विद्यालय में लौटने पर स्वागत किया गया। यह शिविर 15 से 24 जून तक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व एवं सैन्य प्रशिक्षण का अभ्यास किया। शिविर के दौरान कैडेट्स ने फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग व भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में कैडेट कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पांच कैडेट्स की टीम ने हरियाणवी नृत्य स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने कैडेट्स का स्वागत किया तथा कशिश को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। एनसीसी सेकंड ऑफिसर सुनील कुमार ने भी कैडेट्स को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए बधाई दी।