इंडसइंड बैंक का क्षतिग्रस्त हालत में एटीएम
- फोटो : संवाद
सोनीपत बस स्टैंड के पास बदमाश एटीएम को गैस कटर से काटकर 20.17 लाख रुपये उड़ा ले गए। ये चोरी इंडसइंड बैंक के एटीएम को काटकर की गई है। बदमाशों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जब सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता लगा।
सफाईकर्मियों ने तुरंत बैंक अधिकारियों को इस वारदात की जानकारी दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची सीसीटीवी कंगाले गए। फिलहाल बैंक अधिकारी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।