फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व : विधायक

Mon, 29 Sep 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गांव मुरथल में कार्यकर्ताओं के सा​थ प्रधानमंंत्री के मन की बात कार्यक्रम को
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को राई विधायक कृष्णा गहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मुरथल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. मनोज के आवास पर सुनी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। हम नारी शक्ति का उत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से देश की बेटियों और महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। आज भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। पीएम ने नौसेना की दो बहादुर अधिकारियों की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। बेटियां किसी भी चुनौती से लड़ने से पीछे हटने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हमें शक्ति, साहस और मातृत्व का संदेश देती है। इसी भावना के साथ भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति का प्रतीक बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें