राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Sonipat
गेटवे शिक्षण संस्थान में शनिवार को 29वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। सोनीपत में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 559 खिलाड़ी पहुंचे हैं, जो 30 स्वर्ण, 30 रजत और 60 कांस्य पदक के लिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और चुनौती स्वीकार करें। प्रतियोगिता से शुुभारंभ पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के संयोजक अशोक कुमार ने आयोजकों को प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीएम मनोहर लाल विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता में उप खेल निदेशक अमित दहिया, स्कूल संचालक राहुल मंगला, तलवारबाजी कोच सितेंद्र, तलवारबाजी संघ के प्रधान पंकज सिंह, सचिव राजीव मेहता, जितेंद्र सहित 55 तकनीकी अधिकारी, 64 कोच, प्रबंधन और 30 एनआईएस पटियाला सहायक तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
गेटवे स्कूल में राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खेल राज्य मंत्री संदीप सि?- फोटो : Sonipat