फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाने वालों पर नकेल कसेगी नप

विज्ञापन
शहर में बरोदा रोड पर अवैध पोस्टरों से अटा नप का सार्वजनिक शौचालय। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
महापुरुषों के नाम पर बने चौक और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अब अवैध पोस्टर लगाने वालोें की खैर नहीं है। ऐसे लोगों से अब नप के अधिकारी सख्ती से निपटेंगे। इसके लिए नगर परिषद के ईओ ने सफाई निरीक्षक को चौक व सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध पोस्टरों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें चौक व सार्वजनिक स्थलों पर जिस संस्थान के अवैध पोस्टर लगे मिलेंगे, उन्हें नप अधिकारी नोटिस जारी करेंगे। इसके बावजूद भी नहीं माने तो तो नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

गोहाना नप की तरफ से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नप को कुछ दिन पहले शहर में सफाई को लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में दूसरा स्थान और नॉर्थ जोन में 35वीं रैंक मिली थी। ऐसे में अब अधिकारी सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने में जुटे हैं, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में गोहाना नप को प्रथम स्थान मिल सके। इसके बावजूद नप के इस स्वच्छता अभियान को शहर के काफी संस्थान ठेंगा दिखा रहे हैं। हालात यह हैं कि संस्थानों की तरफ से शहर के चौक व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर लगा दिए जाते हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि सफाई व्यवस्था भी चरमरा रही है। इसी के चलते अब नप ने ऐसे संस्थानों से सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है।
शहर के चौक व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर लगाने का मामला संज्ञान में आया है। नप की तरफ से इनका सर्वे कराया जाएगा, जिसके लिए सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद वह नहीं माने तो उन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें