फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अधिकारियों ने अवैध कब्जे हटाने के लिए करवाई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका की ओर से अपने क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। बुधवार को नपा अधिकारियों ने राजस्व विभाग के गिरदावर और पटवारी से पैमाइश करवाई। पैमाइश में कुंडली में कई जगह अवैध कब्जे मिले। नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलने पर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की आठ अप्रैल को बैठक हुई थी। इसमें समिति के चेयरमैन एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कुंडली नगरपालिका के क्षेत्र में अवैध कब्जों की शिकायत पर समीक्षा की थी। मंत्री ने अधिकारियों को अवैध कब्जे हटवाने के आदेश दिए थे। इस पर एसडीएम शशि वसुंधरा ने इस संबंध में नगरपालिका के सचिव पवित्र गुलिया को कार्रवाई के निर्देश दिए। कुंडली में तालाब व अन्य स्थानों पर कई लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। पैमाइश के दौरान काफी जगह में लोगों की ओर से अवैध कब्जे किए हुए मिले। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार करके उपायुक्त और एसडीएम के समक्ष पेश की जाएगी। सचिव पवित्र गुलिया ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अवैध कब्जे हटा कर नगरपालिका वहां विकास करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें