फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कनिष्ठ वर्ग में नैंसी और वरिष्ठ वर्ग में गरिमा प्रथम

Sun, 24 Dec 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वामी दयानंद प्रतिनिधि समिति के तत्वावधान में आर्य समाज मॉडल टाउन में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति प्रधान अर्जुन देव दुरेजा ने की। मुख्यातिथि के रूप में आर्य जगत के विद्वान मुख्य वैदिक प्रवक्ता आचार्य संदीप दर्शनाचार्य व शकुंतला देवी आर्या ने शिरकत की। मंच संचालन हरिचंद स्नेही ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने विषय संबंधी विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने कनिष्ठ वर्ग से सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल रोड की छात्रा नैंसी, वरिष्ठ वर्ग से बीएम दयानंद विद्यालय मॉडल टाउन की छात्रा गरिमा को प्रथम घोषित किया। मुख्य अतिथि शकुंतला आर्य को शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गीता सहगल, महेश जुनेजा, रविंद्र आर्य, दीपक तलवार, आचार्य सतन देव सत्यम, महात्मा वेदमुनि, हरिचंद स्नेही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें