खरखौदा। गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) टीम निरीक्षण करने पहुंची।
प्रो. बीआर दुग्गर के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं के साथ संचालित किए जा रहे कोर्स की जानकारी जुटाई।
दो दिवसीय दौरे के दौरान टीम ने आईक्यूएसी, सभी विभाग और समितियों की पीपीटी देखने के साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी बैठक की। इसके साथ ही कॉलेज की आधारभूत संरचनाएं जिसमें प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित सभी विभागों और समितियों का निरीक्षण किया। जिसके बाद स्टाफ को जरूरी निर्देश व सुझाव दिए गए। नैक की टीम की ओर से ऐतिहासिक संग्रहालय का निरीक्षण भी किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की तरफ से दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की गई।
नैक टीम अध्यक्ष प्रो. बीआर दुग्गर ने शॉर्ट टर्म कोर्स सेमिनार और अनुसंधान पर बल देते हुए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने पर जोर देने की बात कही। इस दौरान प्राचार्य किरण सरोहा, विनोद मलिक व नैक टीम से डा. जुगल किशोर मिश्रा, डा. महादेव स्वामी मौजूद रहे।