सोनीपत। जॉर्जिया में आयोजित बटुमी अंतरराष्ट्रीय ओपन वुशू चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीतने वाली गांव नाहरी की बेटी मुस्कान का गांव पहुंचने पर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित हुई। इसमें 12 देशों के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में विधायक कृष्णा गहलावत समेत ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने मुस्कान, उसके माता-पिता और प्रशिक्षक को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। मुस्कान ने मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता से परिवार और गांव के साथ पूरे राई क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
कृष्णा गहलावत ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सम्मान समारोह में रणजीत कोच, सत्यनारायण पाराशर, मुकेश पाराशर, कुलदीप नांगल पूर्व चेयरमैन, अंकित, कुलदीप ठेकेदार, नवाब प्रधान, राकेश दहिया, चंद्रभान, नाना पहलवान, सत्ते पाराशर, साहब सिंह, बलजीत मास्टर, विजयपाल, आजाद, प्रदीप मास्टर, जयप्रकाश, पवन दहिया, राजीव, राहुल, दलेल और अमन दहिया मौजूद रहे।