फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेल चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी (पीओ) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन से छेड़छाड़ कर तेल चोरी का प्रयास करने के मामले में लंबे समय से फरार था। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
विज्ञापन


आरोपी जिले के नाहरा निवासी सुनील का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में पीओ और बेल जंपर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का सात आपराधिक मामलों में सामने आया नाम पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ पहले से करीब सात आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वर्ष 2016, 2017, 2021 और 2025 में झज्जर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें