फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी : पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने पर बदली परीक्षा की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल ने बीटेक और बी आर्किटेक्चर की प्रथम सेमेस्टर सी-स्कीम की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। दोनों विषय की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन इनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने के कारण यह कदम उठाया गया है। अब बीटेक की परीक्षा 22 मार्च से और बी आर्किटेक्चर की परीक्षा 30 मार्च से शुरू होगी। वहीं ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का कार्यक्रम अप्रैल में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कोरोना काल में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में प्रवेश प्रक्रिया काफी देर से शुरू हुई थी और इस कारण पढ़ाई भी देरी से शुरू हो सकी। इस कारण अभी तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका। इसका असर अब परीक्षाओं पर देखने को मिल रहा है।
यूनिवर्सिटी में चार तो कॉलेजों में पांच केंद्र बनाए, ऑब्जर्वर नियुक्त
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि परीक्षाओं के लिए यूनिवर्सिटी के अंदर चार केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा साउथ प्वाइंट कॉलेज, जीवीएम कॉलेज, गेटवे इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटीएम, हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें