नरेला। गांव औचंदी के खेत में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति के सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक झज्जर जिले का बताया जा रहा है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगा रही है।
मंगलवार शाम को बवाना थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव औचंदी के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद एसएचओ बवाना धर्मदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। जांच में पता लगा कि व्यक्ति के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस जांच में शव की पहचान राजकुमार (42) के रूप में हुई। बताया गया है कि वह झज्जर के किसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस की टीम राजकुमार के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहन है कि राजकुमार की हत्या की गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पता लगाया जाएगा कि वह यहां किस तरह से पहुंचा। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।