फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये का क्लेम हड़पने के लिए खुद की भाई की हत्या, जीजा पर कराया झूठा केस

विज्ञापन
भाई की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव रोहट में युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने खुद अपने भाई पर हमला किया था और बाद में अपने जीजा पर झूठा आरोप लगा दिया था। आरोपी ने मां की बीमा राशि के दो लाख रुपये हड़पने के लिए अपने बड़े भाई पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव रोहट निवासी मंजीत ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी गांव की जमीन का मुआवजा 10 अगस्त को मिलना था। उनके जीजा गांव चिटाना निवासी मोनू मुआवजे की धनराशि में अपना हिस्सा मांग रहा था। रुपये देने से मना करने पर उसने आठ-दस साथियों के साथ घर पर आकर हमला कर दिया था। मोनू ने राजेश, मंजीत और उसकी बहन आशा पर चाकू व तेजधार हथियार से हमला किया था। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर राजेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने मोनू और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला संदिग्ध मिला। पुलिस ने मंजीत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने भाई पर हमला खुद करना स्वीकार किया। पुलिस का दावा है कि उसने जीजा को फंसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराना स्वीकार कर लिया। मंजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का दो लाख रुपये का बीमा था। मां की मौत तीन साल पहले हो गई थी। बीमा के कागजात उसके पास थे, जबकि नॉमिनी उसका बड़ा भाई राजेश था। वह बीमा लेने के लिए कागजात मांग रहा था। इसको लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था। तब से राजेश चिटाना गांव में जीजा के पास रह रहा था। वारदात के दिन वह कागजात मांगने आया था। वह उसको दो लाख रुपये देने के पक्ष में नहीं था। इसको लेकर विवाद हुआ और चाकू लगने से बड़ा भाई घायल हो गया था। बाद में उसने जीजा का नाम ले लिया था। पुलिस ने आरोपी मंजीत को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मंजीत ने दो लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए बड़े भाई को चाकू से गोद डाला था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस जांच में मोनू की मौजूदगी रोहट में नहीं पाई गई। मंजीत के साथ उसकी बहन आशा भी थी, लेकिन उसने हमला नहीं किया था। मंजीत को रिमांड पर लेकर चाकू और गंडासा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- वजीर सिंह रेढू, थाना प्रभारी, थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें