फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगरपालिका ने चलाया अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान

Thu, 19 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :28 : शहर में लगे अवैध होर्डिंग को उखाड़ कर नगरपालिका ले जाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका ने बुधवार को अभियान चलाकर शहर के मुख्य चौराहे, सड़कों और बिजली के पोल से अवैध होर्डिंग हटाए। अधिकांश होर्डिंग निजी संस्थानों, राजनीतिक पार्टियों व शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित थे। नपा अधिकारियों ने शहर के नगरपालिका रोड व रेलवे रोड पर लगे सभी होर्डिंग्स को उतरवा कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव प्रदीप खरब ने बताया कि होर्डिंग हटाओ अभियान के दौरान मुख्य रूप से खंभों पर लगे होर्डिंग, मुख्य चौराहे और सड़कों पर मौजूद होर्डिंग्स को भी हटवाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ राजनेता, शैक्षणिक व निजी संस्थान भी अवैध रूप से होर्डिंग लगाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बिजली के पोल पर अधिकांश संख्या में होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, जो नियम के खिलाफ है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अवैध रूप से शहर में होर्डिंग न लगवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें