फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर की जोताई, ट्यूबवेल के नीचे किया स्नान

Fri, 19 Jul 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में गांव गंगाना के खेतों में ट्रैक्टर से धान की फसल की बुआई के लिए जोताई करते
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के तहत शुक्रवार को बरोदा विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के बाद रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा गांव गंगाना में किसानों से मिलने उनके खेतों में पहुंचे। यहां किसान संदीप के खेत की ट्रैक्टर से उन्होंने जोताई की और धान की रोपाई कर रहे मजदूरों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना। फिर ट्यूबवेल पर स्नान किया और किसान के घर से लाया खाना भी खाया।
विज्ञापन

बरोदा विधानसभा क्षेत्र में गांव बुटाना से गंगाना तक पदयात्रा निकालने के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा गांव गंगाना के खेतों में पहुंचे। यहां मजदूरों ने शिक्षा के अभाव में मजदूरी करने व बेरोजगारी की समस्या की दीपेंद्र हुड्डा को जानकारी दी। इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने मजदूरों को उनकी सरकार बनने के बाद सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। किसान संदीप से से ट्रैक्टर लेकर उनके धान के खेत की दीपेंद्र हुड्डा ने जोताई की, इस दौरान सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी उनके साथ ट्रैक्टर पर बैठे थे। धान के खेत की जोताई कर रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत में जा पहुंचे।

स्वाद लाजवाब बताते हुए दीपेंद्र चट कर गए दाल
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गंगाना के खेतों में किसान के लिए घर से आया खाना खाया। दीपेंद्र को सबसे लजीज दाल लगी। दीपेंद्र ने दाल का स्वाद अच्छा लगा तो कटोरी को हाथ में उठाकर रायते की तरह पीते हुए सारी दाल चट कर गए। किसान के घर से खाने में चूरमा, दाल, आलू की सब्जी व लस्सी के साथ स्लाद में खीरा व टमाटर भी आया था। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदूराज नरवाल व सुभाष गंगोली ने हाथ में रोटी रखकर एक थाली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में गांव गंगाना के खेतों में ट्रैक्टर से धान की फसल की बुआई के लिए जोताई करते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें