फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल विभाग पर 25 लाख का बिल बकाया, 9 बार नोटिस देने के बाद भी नहीं चुकाया

Fri, 19 Jul 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विभाग ने करीब नौ माह से सेक्टर चार स्थित खेल परिसर के बिजली बिल का भुगतान नहीं किया हैं। इसके लिए बिजली निगम कई बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन अभी तक खेल विभाग ने 25 लाख रुपये का बिल जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन

सेक्टर चार खेल परिसर में बिजली की खपत तो हो रही है, लेकिन बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। पिछले नौ माह में यह बिल करीब 25 लाख तक पहुंच चुका है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि खेल अधिकारियों को हर माह बिजली बिल जाम करने का नोटिस भी जारी किया जाता है। खेल विभाग के अधिकारियों से करीब तीन बार बैठक करके भी इस मुद्दे पर चर्चा की जा चुकी है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने बिजली बिल व नोटिस खेल मुख्यालय में भेज दिए हैं, जैसे ही बजट जारी होगा बिल का भुगतान कर दिया जाएगा। फिलहाल खेल परिसर में बिजली सुचारू रूप से चालू हैं।
नवंबर 2023 से नहीं किया बिल का भुगतान
खेल विभाग ने पिछले साल नवंबर से बिजली का बिल नहीं जमा कराया हैं। जोकि अब 25 लाख हो चुका हैं। बिजली निगम ने करीब नौ बार नोटिस देकर खेल विभाग को चेताया है कि बिल का जल्द भुगतान करें। खेल विभाग के अधिकारियों ने बिल व नोटिस को मुख्यालय में भेज रखा है। अब खेल विभाग के अधिकारी भी बजट के इंतजार में है। इसके बाद ही बिल का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन


वर्जन
खेल विभाग ने सेक्टर चार खेल परिसर के मीटर का नौ माह से बिल का भुगतान नहीं किया हैं। परिसर का बिजली बिल 25 लाख तक पहुंच चुका हैं। खेल विभाग काे करीब नौ बार नोटिस भेज चुके हैं व तीन बार अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। अभी तक बिल का भुगतान नहीं हुआ हैं।
विज्ञापन

- जितेंद्र वर्मा, एसडीओ, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें