फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने अभ्यास करने स्कूल के खेल मैदान में जा रही खिलाड़ी से छेड़खानी करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन

महिला ने 9 अगस्त, 2019 को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी शहर के एक स्कूल के ग्राउंड पर बास्केटबॉल का अभ्यास करने जाती थी। उससे आते-जाते समय दो-तीन दिन से एक युवक अभद्रता कर रहा था। 8 अगस्त, 2019 को देर शाम वह अभ्यास करने गई तो सिकंदर नाम के युवक ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया। वह शहर स्थित एक वर्कशाप पर काम करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने सिकंदर को दोषी करार दिया। उसे तीन साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें