फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बधिर बच्चों के हुनर को प्रोत्साहन, राखियों से पांच हजार रुपये जुटाए गए

Tue, 25 Aug 2026 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जीवीएम कॉलेज में बच्चों की ओर से तैयार की गई राखियों की लगाई विशेष स्टॉल। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरेक्ट क्लब ऑफ जीवीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन ने बधिर बच्चों के लिए एक पहल की। इसका उद्देश्य बच्चों के हुनर को प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के तहत बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों को छात्राओं तक पहुंचाया गया।
इस पहल से करीब 200 राखियां बेची गईं। लगभग पांच हजार रुपये की सहयोग राशि भी एकत्रित हुई। अभियान में पहले बच्चों को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद जीवीएम कॉलेज में एक विशेष स्टॉल लगाया गया। छात्राओं को राखियां खरीदने और सहयोग राशि देने के लिए प्रेरित किया गया। रोटरेक्ट क्लब की सलाहकार विन्नी सुखीजा ने बताया कि छात्राओं ने उत्साह से पूरी परियोजना को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष वाईके त्यागी और प्रधान संजय सिंगला ने अभियान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में नया हुनर और आत्मविश्वास विकसित हुआ है। राखी बनाने से बच्चों में आत्मनिर्भर बनने की भावना मजबूत हुई है। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की संगीता मंगला और मोनिका गर्ग ने बताया कि आगे भी राखियां बनवाई जाएंगी। इन्हें बाजार तथा अन्य स्थानों पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें