फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिकतर आरओ प्लांट संचालकों के पास मंजूरी नहीं, मयूर विहार में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति

Wed, 14 Jan 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत के मयूर विहार गली नंबर 25 में पानी भरने के कारण विरोध जताते लोग। स्रोत: पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनीपत। शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे आरओ प्लांट न केवल नियमों को धता बता रहे हैं, बल्कि गिरते भूजल स्तर को लेकर भी कोई चिंता नहीं दिखा रहे हैं। अधिकतर आरओ प्लांट न तो प्रशासन से कोई लाइसेंस प्राप्त किए हुए हैं और न ही इनके पास कोई मंजूरी है।
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख कर आरओ प्लांट से दुकानों, घरों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में पानी की सप्लाई हो रही है। ऋषि कॉलोनी सोनीपत की किरण ने नवंबर 2024 में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में रिहायशी कॉलोनी में बिना अनुमति आरओ प्लांट चलने की शिकायत की थी।
इस पर नगर निगम ने आरओ प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया था लेकिन संचालक ने कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया था। इस पर 27 नवंबर 2024 को आरओ संचालक वैध अनुमति और लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने आरओ प्लांट को सील कर दिया था।
विज्ञापन

दूषित पानी आपूर्ति होने से लोग परेशान, आज करेंगे विरोध प्रदर्शन
मयूर विहार गली नंबर 25 में दूषित पानी आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पाइपलाइन लीक होने के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के मिलकर नगर निगम के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में अधिकारियों की वजह से जनता परेशान है। शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है गली में पानी भरने की वजह से लोगों आना-जाना बंद हो गया। अगर बुधवार त प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की और पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया तो 23 सेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान गौतम प्रदीप संदीप कुलदीप राजवीर रोहतास जोगेंद्र सतवीर कलावती सुमित्रा प्रमिला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें