फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तंबाकूमुक्त परिसर की दिशा में महिला विश्वविद्यालय का संकल्प

Wed, 14 Jan 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ आयोजित जागरूकता कार्यक्रम म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को तम्बाकू मुक्त परिसर बनाने की शपथ दिलाई। मुख्यातिथि कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की नोडल अधिकारी प्रो. मंजू पंवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य डॉ. एपी नायक ने बतौर मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर एनवायरनमेंट विभाग के अध्यक्ष डॉ़ भूपेंद्र ने भी नशे के विपरीत प्रभावों पर प्रकाश डाला। प्रो. शिवालिक यादव ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह स्वयं तंबाकू से दूर रहें और दूसरों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें