फोटो 04- सोनीपत के सेक्टर-23 में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को सेक्टर 23 संजय शर्मा के आवास से हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। यह अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के निवास सेक्टर-23 व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होती हुई कृष्ण कृपा दास के निवास पर संकीर्तन के साथ संपन्न हुई।
मार्ग में विभिन्न जगह श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। संकीर्तन में समिति के प्रवक्ता रघु कुमार दास, भागवत तत्व दास, शांत नरसिंह दास ने भगवान श्रीकृष्ण व रामजी के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया।
उन्होंने बताया कि इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से 25 दिसंबर को गांव माजरा में सुबह 10 बजे हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन में सीए कृष्ण कुमार गर्ग, श्याम सिंह रावत, सुंदर सिंह, मास्टर जगदीप पांचाल, रमेश वत्स, बलवान गौरांग दास, कृष्ण गोपाल, मंजू, अद्भुत अवतार दास, जयभगवान, जयप्रकाश, युग धर्मदास मौजूद रहे।