फोटो 02: सोनीपत में सारंग रोड स्थित प्रजापत धर्मशाला में नारियल तोड़कर पुस्तकालय हॉल के निर्मा
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन रविवार को वार्ड 11 स्थित सारंग रोड पर पहुंचे। उन्होंने विधायक निधि से करवाए जा रहे विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक निखिल मदान ने बताया कि प्रजापत चौपाल में पुस्तकालय हॉल का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्य में लगभग 18 लाख रुपये की लागत आएगी। धर्मशाला में रंग रोगन और दीवारों, छत की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मेयर राजीव जैन ने बताया कि पुस्तकालय बनने से सर्वसमाज को लाभ मिलेगा।