फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम की खेती से कम खर्च में ज्यादा मुनाफा संभव : डॉ. अजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के रजिस्ट्रार और मशरूम अनुसंधान केंद्र, मुरथल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि युवा किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर कम जगह में भी मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं। जिससे वह कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। प्रशिक्षण लेकर युवा व किसान मशरूम उत्पादन के साथ ही विभिन्न व्यंजन बनाकर बेच सकते हैं। जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही वह सफल उद्यमी के रूप में उभर सकेंगे। वह दूसरों के लिए भी रोजगार देने वाले बन सकेंगे।
विज्ञापन

वह मशरूम अनुसंधान केंद्र, मुरथल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोल रहे थे। प्रशिक्षण शिविर में 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मशरूम की खेती की सबसे अच्छी बात यह कि इसकी अलग-अलग किस्मों की खेती साल भर कर सकते हैं। इससे पूरे साल कमाई होती रहती है। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती किस प्रकार करें, क्या-क्या सावधानियां बरते इसकी जानकारी देने के लिए मशरूम अनुसंधान केंद्र मुरथल में सालभर ट्रेनिंग कराई जाती है। जिससे किसान व युवा मशरूम की खेती करके मुनाफा कमा सकें और उद्यमी बन सकें। वह न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकें। रजिस्ट्रार ने प्रतिभागियों को मशरूम की विभिन्न किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों को मशरूम अनुसंधान केंद्र, सोलन हिमाचल प्रदेश का भ्रमण कराया गया। जिससे प्रतिभागी धरातल पर जाकर मशरूम के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। शिविर के समापन पर डॉ. अजय सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें