फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी स्कूल के शिक्षक से छीना मोबाइल

Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लाल दरवाजा क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षक से मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और भाग गए। गिरने से शिक्षक के हाथ-पैर में चोट आई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फलसा मोहल्ला निवासी रोहित जैन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि गोहाना स्थित निजी स्कूल में शिक्षक है। वह लाल दरवाजा से होते हुए अपने घर जा रहे थे। जब वह लाल दरवाजा से निकलने लगे तो बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनका मोबाइल छीन लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इससे उनके हाथ-पैर में चोट आई है। उसके बाद बाइक सवार उनका मोबाइल लेकर भाग गए। उन्होंने मामले से सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें