फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क निर्माण के बाद रास्ता बंद होने से किसानों में रोष

Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास मार्ग बंद होने को लेकर मुआयना करते एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ए
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बनाई गई सड़क के कारण किसानों का रास्ता बंद होने की शिकायत पर शनिवार को परियोजना प्रबंधक एसएन दुबे ने मौके का मुआयना किया। इस मार्ग के बंद होने से बड़वासनी के किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी व ग्रामीण कई बार एनएसएआई के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर समाधान की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला पार्षद व किसान ऋषि, जोगेंद्र ने एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक एसएन दुबे को निरीक्षण के दौरान बताया कि सड़क का निर्माण किसानों के खेत के रास्ते में मिलने के कारण उन्हें आने-जाने में असुविधा हो रही है। वनवे होने के कारण कई बार किसानों को दुर्घटना का डर रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उनको मजबूरन रास्ता बंद करना पड़ेगा। इस पर एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ने किसानों को जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें