फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से 86 हजार रुपये उड़ाए

Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाखौली के युवक के मोबाइल को हैक कर 86 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी नहीं बताया और न ही उनके मोबाइल पर कोई लिंक आया था। साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव जाखौली निवासी अंकित कुमार ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई कि 17 नवंबर को उनके पास मोबाइल खाते से रुपये निकलने का संदेश आया। उन्होंने देखा कि खाते से छह बार में 86,281 रुपये निकाले गए हैं। उनका कहना है कि न कोई ओटीपी आया और न ही लिंक मिला। उसके बावजूद मोबाइल हैक कर नकदी निकाल ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें