फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार से टक्कर से बाद ऑटो पलटा, युवक की मौत

Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे 44 पर बहालगढ़ के पास कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। जिसके नीचे दबने से पांची जाटान निवासी दीपक (37) की मौत हो गई। हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 12 बजे बहालगढ़ में नेशनल हाईवे के संपर्क मार्ग पर जा रहे एक ऑटो में पीछे से आई तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो पलट गया। उस पर सवार दीपक नीचे दबकर घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक दो बच्चों के पिता थे। वह किसी कार्य से बहालगढ़ की तरफ जा रहे थे। दीपक के पिता सुभाष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टक्कर मारने वाली कार के चालक का पता लगाया जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें