फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने कुमासपुर में बीसी चौपाल निर्माण का किया शिलान्यास

Mon, 10 Nov 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गांव कुमासपुर में पहुंचने पर विधायक कृष्णा गहलावत का अभिनंदन करते ग्रामीण। स - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कुमासपुर में रविवार को विधायक कृष्णा गहलावत ने पिछड़ा वर्ग (बीसी) चौपाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव में पहुंचने पर लोगों ने विधायक का अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीसी समाज के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। उन्होंने 14 नवंबर को राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में आयोजित बलिदानी शहीद दादा कुशल सिंह दहिया जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान सरपंच सतेंद्र, अनिल आंतिल, जेपी रेवली, संजय, सतपाल ठेकेदार, प्रदीप, विष्णु, कृष्ण, ओमप्रकाश, राजू शर्मा, विशाल, जयभगवान, जयकिशन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें