फोटो : सोनीपत के गांव शहजादपुर में ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक देवेंद
- फोटो : चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर निकला घड़ियाल।
गन्नौर। गांव शहजादपुर में 62 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। विधायक ने गांव में करीब 55 लाख रुपये से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र और सात लाख रुपये से स्थापित होने वाले नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया।
नया ट्यूबवेल राजकीय स्कूल के समीप लगाया जाएगा जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सब हेल्थ सेंटर बनने से गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। इससे मरीजों को छोटे उपचार और स्वास्थ्य परामर्श के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। नए ट्यूबवेल के चालू होने के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस दौरान कृष्ण कुमार, बलजीत, राजेश, जगदीश, राधेमोहन, महेंद्र, गौरव, अश्वनी भी मौजूद रहे।