फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाजिलपुर में निकाली तंबाकू निषेध जागरूकता रैली

Mon, 01 Jun 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के फाजिलपुर में तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली को रवाना करते उप सिविल सर्जन ड
विज्ञापन
सोनीपत। मंगलम सारथी फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाजिलपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संस्था संस्थापक लक्की रोहिल्ला ने तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने तंबाकू के नुकसान, स्वस्थ जीवन से संबंधित प्रेरणादायक चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को ड्राइंग शीट एवं रंग वितरित किए गए। उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल ने तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं व बच्चों को तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक बेबी अरोड़ा, भारतीय योग संस्थान के जिला अध्यक्ष जगबीर, अनूप, तनीषा, प्रिंसी, पूनम, साक्षी, रिया, प्रियंका, मयंक भी मौजूद रहे। लोगों ने तंबाकू का सेवन न करने व समाज को नशामुक्त बनाने हेतु जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें