फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक पर लगाया भू-माफियाओं को कार्रवाई से बचाने के आरोप

विज्ञापन
खरखौदा में सांकेतिक धरना देते रामनिवास पाराशर। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में विकास कार्यों में कथित अनदेखी, अवैध कब्जों और नगर पालिका में ठेका प्रथा के विरोध में शहरवासी रामनिवास पराशर ने सोमवार को सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने स्थानीय विधायक पवन खरखौदा पर विकास कार्य नहीं कराने और भू-माफियाओं को कार्रवाई से बचाने के आरोप लगाए। इस दौरान रामनिवास द्वारा एसडीएम अमित कुमार को एक मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

रामनिवास पराशर ने बताया कि भू-माफियाओं के खिलाफ जनहित याचिका भी दायर की गई है। उन्होंने नगर पालिका की ठेका प्रथा पर भी सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 55 कर्मचारियों का ठेका होने के बावजूद केवल 20-25 कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
रामनिवास कहा कि कार्रवाई नहीं होती है तो सितंबर माह में वह अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठेंगे। इस अवसर पर शमशेर सोहटी, ओमप्रकाश, सुरेश रोहणा, जयसिंह, रामभगत, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन
लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। किसी द्वेष के चलते इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं। मैंने अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती बरतने और जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

-पवन खरखौदा, विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें