फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशिया कप जूनियर हॉकी भारतीय टीम में सोनीपत के चार हॉकी खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
फोटो :: हरपाल
विज्ञापन
सोनीपत। चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 के लिए घोषित भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में सोनीपत के चार खिलाड़ियों कुणाल, चिराग, रविंद्र और हरपाल ने जगह बनाई है। गोलकीपर कुणाल तेवतिया, डिफेंडर चिराग और रविंद्र तथा मिडफील्डर हरपाल भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। टीम में हरियाणा के कुल छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय मुख्य टीम के साथ दो वैकल्पिक खिलाड़ियों की भी घोषणा की है। कुणाल तेवतिया गोलकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। चिराग और रविंद्र रक्षापंक्ति को मजबूती देंगे जबकि हरपाल मिडफील्ड में टीम के खेल को गति देने की भूमिका निभाएंगे।
बंगलूरू में पसीना बहा रहे खिलाड़ी
एशिया कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम बंगलूरू स्थित साई सेंटर में प्रशिक्षण ले रही है। नए मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज की देखरेख में खिलाड़ी रणनीति, फिटनेस और आपसी तालमेल पर काम कर रहे हैं। कोच सोयेज का कहना है कि टीम में संतुलन और गहराई है। खिलाड़ी एकजुट होकर खेलते हैं तो टीम प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सोनीपत की चौकड़ी पर रहेंगी नजरें
प्रतियोगिता में भारतीय टीम युवा जोश और प्रतिभा के साथ चुनौती पेश करेगी। वहीं जिले के कुणाल, चिराग, रविंद्र और हरपाल पर जिले के खेल प्रेमियों की खास नजर रहेगी। चारों खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ भारतीय हॉकी में भविष्य की मजबूत दावेदारी पेश करने का बड़ा मौका है।

फोटो :: हरपाल

फोटो :: हरपाल

फोटो :: हरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें