फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : कला संकाय में पहुंचे सबसे अधिक आवेदन

विज्ञापन
हिंदू महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाती छात्राएं। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को सबसे अधिक आवेदन पहुंचे। जिले के करीब 20 महाविद्यालयों में 15 हजार सीटों के लिए लगभग 18 हजार आवेदन आ चुके हैं। इस बार विद्यार्थियों का रुझान कला संकाय की तरफ अधिक है। यही कारण है कि कला संकाय में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते इस बार महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए 16 अगस्त को पोर्टल खोला, जिसकी अंतिम तिथि 26 अगस्त निर्धारित की गई। बार-बार सर्वर डाउन रहने से अंतिम तिथि को बढ़ाकर 2 सितंबर कर दिया, लेकिन इस तिथि तक भी निर्धारित सीटों से कम आवेदन पहुंचे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अंतिम तिथि बढ़ाकर छह सितंबर कर दी थी। दो बार बढ़ाई गई अंतिम तिथि के बावजूद कुछ महाविद्यालय ऐसे हैं, जहां निर्धारित सीटों से कम आवेदन पहुंचे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आठ सितंबर तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 11 सितंबर को पहली कटऑफ लगाई जाएगी।
यह रहेगा शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर तक
दस्तावेजों की जांच 8 सितंबर तक
पहली कटऑफ 11 सितंबर
फीस जमा करवाने की तिथि 15 सितंबर तक
दूसरी कटऑफ 17 सितंबर
फीस जमा करवाने की तिथि 20 सितंबर
सीटें रिक्त रहने पर खुलेगा पोर्टल 22 सितंबर को
ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से जमा करवा सकेंगे फीस
उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को इस बार फीस जमा करवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही विकल्प दिए हैं। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पहली कटऑफ जारी होने के बाद विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए चार दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन

--
किस महाविद्यालय में कितने आवेदन हुए
कॉलेज कुल सीट आवेदन
हिंदू ब्वॉयज कॉलेज 1050- 1525
हिंदू गर्ल्स कॉलेज 1380- 1244
सीआरए कॉलेज 1180 - 1510
टीकाराम गर्ल्स कॉलेज 910- 1070
जीवीएम गर्ल्स कॉजेल 1520- 1300
राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत 400- 346
--
वर्जन
महाविद्यालयों में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन पहुंचे हैं। सबसे अधिक आवेदन कलां संकाय में आए हैं। दो दिन दस्ता वेजों की जांच होगी। 11 सितंबर को पहली कटऑफ लगेगी।
डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, सीआरए महाविद्यालय, सोनीपत
--
वर्जन
महाविद्यालय मेें इस बार अन्य कोर्सों के मुकाबले कला संकाय की तरफ विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान है। यही कारण है कि इस कोर्स के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें