सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में बीटेक के चार कोर्स प्रारंभ किए हैं। नए कोर्सों में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया का नए पाठ्यक्रमों में बी.डिजाइन, बी.टेक इन टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, बीटेक इन इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग व बीटेक इन एनर्जी एंड एंवायरमेंटल मैनेजमेंट शामिल हैं।
बाक्स
एचएसटीईएस के माध्यम से होगी काउंसिलिंग
डीसीआरयूएसटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक, बी.टेक (लीट) एवं बी.आर्क कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया पहली दो ऑनलाइन काउंसिलिंग राउंड हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचएसटीईएस) के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे, जबकि ऑफलाइन/फिजिकल काउंसिलिंग संस्थान स्तर पर होगी।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अलावा बी.डिजाइन और बी.आर्क जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी छात्रों को आकर्षित कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति-2020 आधारित पाठ्यक्रम, इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग, अत्याधुनिक लैब, ई-रिसोर्सेज, डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट कैंपस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि डीसीआरयूएसटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी लगातार बेहतर रहा है। विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को देश की नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। विद्यार्थी को 67 लाख रुपये तक का उच्चतम पैकेज भी प्राप्त हो चुका है।
मेधावी विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष रियायत एवं स्कॉलरशिप की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय द्वारा की गई है। इसके अलावा अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 2.5 माह की इंटर्नशिप का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें इंडस्ट्री एक्सपोजर मिल सके। उन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं एचएसटीईएस पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।