फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए पूरी हुई दस्तावेज जांच प्रक्रिया

विज्ञापन
हिंदू कन्या महाविद्यालय, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद बुधवार को दस्तावेज जांच प्रक्रिया भी पूरी हो गई। अब 11 सितंबर को लगने वाली पहली कटऑफ की तैयारी की जा रही है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा तैयार की जाने वाली पहली कटऑफ का विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते इस बार महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हुई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए 16 अगस्त को पोर्टल खोला। अंतिम तिथि 26 अगस्त निर्धारित की गई थी। सर्वर डाउन रहने से अंतिम तिथि को बढ़ाकर दो सितंबर कर दिया था, लेकिन इस तिथि तक भी महाविद्यालयों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन पहुंचे। जिसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अंतिम तिथि को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू की गई, जो बुधवार को पूरी हो गई है।
पहली कटऑफ में ऊंची रहेगी मेरिट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना महामारी के चलते जहां 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। वहीं सभी विद्यार्थियों को बेहतर अंकों से पास किया था। विद्यार्थियों के बेहतर अंक आने से महाविद्यालयों में लगने वाली पहली कटऑफ में मेरिट ऊंची रह सकती है। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पहली और दूसरी कटऑफ में सीटें पूरी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

इस शेड्यूल के अनुसार चलनी है दाखिला प्रक्रिया
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार दस्तावेजों की जांच के बाद पहली कटऑफ 11 सितंबर को लगाई जाएगी। इसमें स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 15 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। 17 सितंबर को दूसरी कटऑफ जारी की जाएगी। जो विद्यार्थी दूसरी कटऑफ में स्थान बनाएंगे, उन्हें फीस जमा करवाने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। दूसरी कटऑफ के बाद भी अगर महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रहती हैं तो 22 सितंबर को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस पर दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा।
वर्जन
महाविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 11 सितंबर को पहली कटऑफ लगेगी। जिसके लिए दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। पहली कटऑफ के उच्च रहने की संभावना है। पूरी उम्मीद है कि पहली व दूसरी कटऑफ में सभी सीटें पूरी हो जाएंगी, तीसरी कटऑफ की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें